Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री के आदेश की अनदेखी, खीरपाई में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

उन्होंने सीधे तौर पर नगरपालिका के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप लगाया

21 Feb 2026

मुख्यमंत्री के आदेश की अनदेखी, खीरपाई में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर के खीरपाई नगरपालिका क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। केठियाखाल इलाके में राज्य सड़क किनारे स्थित सरकारी भूमि को कथित तौर पर एक निर्माण सामग्री व्यवसायी ने चारदीवारी बनाकर घेर लिया।
स्थानीय छोटे व्यापारियों और आम लोगों में प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। विरोध स्वरूप लघु व्यवसायी समिति ने विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाकर नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पोस्टरों में सवाल उठाया गया है कि सरकारी जमीन पर यह अवैध कब्जा किसके संरक्षण में हो रहा है और इसके लिए कितनी धनराशि का लेनदेन हुआ।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी परिस्थिति में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद, स्थानीय प्रशासन की कथित मिलीभगत के कारण मुख्यमंत्री के निर्देश दरकिनार किए जा रहे हैं।
इस मामले पर भाजपा के खीरपाई मंडल महासचिव कार्तिक सरेन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि खीरपाई नगरपालिका की सड़कें पहले ही निर्माण सामग्री के अवैध कब्जे से जूझ रही हैं, और अब सरकारी भूमि को भी बाड़े में बदल दिया गया। उन्होंने सीधे तौर पर नगरपालिका के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप लगाया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री के आदेश की अनदेखी
उन्होंने सीधे तौर पर नगरपालिका के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप लगाया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News